सब़र..

सब़र.. 

रख सब़र,
हर मुश्किल छोड़ेगी अपना असर,
बस मेहनत को बना अपना हुनर।

ग़म ना कर, जारी रख अपना सफ़र,
आज नहीं तो कल मिलेगी मंज़िल की डगर।

शिकायत ना कर, ख़ुद पर रख नज़र,
तेरे कर्मों की एक दिन होगी क़दर।

शांत रह, हर बात का मत दे उत्तर,
वक़्त आने पर ख़ुद बोलेगा तेरा असर।

कष्ट को महसूस कर, मज़बूत कर जिगर,
हर ठोकर से निखार अपना हुनर।

लोग क्या कहेंगे—इसकी मत कर फ़िक्र,
अपने लक्ष्य पर रख पैनी नज़र।

आज संघर्ष है, तो कल होगा असर,
आज ख़ामोशी है, तो कल होगी क़दर।

हार मत मान, थक मत—जारी रख सफ़र,
क्योंकि जीत उसी की है, जिसमें है सब़र।

रख सब़र… रख यक़ीन…
कर कर्म… बढ़ता रह उम्रभर।
🔥


आपका, 

मेरा नज़रिया

कौन कहता है....

कौन कहता है...
गर शिद्दत से चाहो किसी को,
तो पूरी क़ायनात उससे मिलाने की साज़िश करती है...
नहीं...
कायनात रास्ते नहीं बनाती,
रास्ते हमें खुद बनाने पड़ते हैं।
हर कदम पर चुनौती होगी,
हर चुनौती पहाड़ सी होगी,
हर मोड़ पर इम्तिहान होगा,

और हर जीत की अपनी एक कीमत होगी।
उस पहाड़ को तोड़कर
रास्ता बनाना होगा,
हर चोट को सहना होगा,
हर गिरने के बाद
खुद को फिर उठाना होगा।

क्योंकि सफलता उन्हें नहीं मिलती
जो परिस्थितियों के बदलने का इंतज़ार करते हैं,
सफलता उन्हें मिलती है
जो परिस्थितियाँ बदलने का साहस रखते हैं।

कभी असफलता सामने होगी,
कभी आलोचना रास्ता रोकेगी,
कभी अपने ही सवाल करेंगे—
“क्या तुम कर पाओगे?”

और उस वक़्त
जवाब शब्दों से नहीं,
अपने कर्मों से देना होगा।

थकना मना नहीं है,
लेकिन रुकना विकल्प नहीं।
गिरना हार नहीं है,
गिरकर उठना ही असली जीत है।

अपने लक्ष्य को इतना बड़ा बनाओ
कि रास्ते की मुश्किलें छोटी लगने लगें।
अपने इरादों को इतना मज़बूत बनाओ
कि परिस्थितियाँ तुम्हारे सामने झुकने लगें।

याद रखो—
मंज़िल किस्मत से नहीं,
अनुशासन से मिलती है।
सपने सोचने से नहीं,
उन्हें हर दिन जीने से पूरे होते हैं।

इसलिए चलते रहो...
सीखते रहो...
खुद को बेहतर बनाते रहो...

क्योंकि एक दिन
यही संघर्ष तुम्हारी पहचान बनेगा,
यही मुश्किलें तुम्हारी ताकत बनेंगी,
और यही सफ़र दुनिया से कहेगा—
“वो इसलिए सफल नहीं हुआ
कि उसके रास्ते आसान थे,
वो सफल हुआ क्योंकि
उसने मुश्किल रास्तों पर भी
चलना कभी बंद नहीं किया।”


आपका, 
मेरा नज़रिया

सब याद रखा जायेगा...

🌸 “सब याद रखा जायेगा” 🌸

आज विदाई का ये पल है,
आँखों में थोड़ी नमी, दिल में गर्व अपार है,
आपसे सीखा हर एक सबक,
हम सबके लिए अनमोल उपहार है।

आपका नेतृत्व, आपका विश्वास,
हर मुश्किल में आपका साथ,
कठिन रास्तों को आसान बनाना,
और टीम को हमेशा आगे बढ़ाना—
सब याद रखा जायेगा।

आपकी सादगी, आपका व्यवहार,
हर किसी को देने वाला सम्मान,
काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता,
और निर्णयों में आपका आत्मविश्वास—
सब याद रखा जायेगा।

जब परिस्थितियाँ कठिन हुईं,
आपने रास्ता दिखाया,
जब टीम कभी थकने लगी,
आपने हौसला बढ़ाया।
आपका वो विश्वास और वो अंदाज़,
सब याद रखा जायेगा।

आपने सिर्फ लक्ष्य नहीं दिए,
बल्कि लक्ष्य तक पहुँचना सिखाया,
सिर्फ काम नहीं सिखाया,
बल्कि काम को बेहतर बनाना सिखाया।

आपकी सीख हमारे साथ रहेगी,
आपकी बातें हर कदम पर याद आएँगी,
आप जहाँ भी जाएँ, सफलता आपके साथ चले—
और यहाँ आपकी कमी
हर दिन महसूस होगी।

रिश्ते पद से नहीं,
व्यवहार और विश्वास से बनते हैं,
और आपने जो रिश्ते बनाए हैं,
वो समय के साथ और मजबूत होंगे।

आज हम आपको विदा जरूर कर रहे हैं,
लेकिन आपकी यादों को नहीं।
आपकी सीख, आपका मार्गदर्शन,
और आपके साथ बिताया हर पल—
सब याद रखा जायेगा।

नई मंज़िल, नई जिम्मेदारियाँ,
नई उपलब्धियाँ आपका इंतज़ार करें,
ईश्वर से यही हमारी शुभकामना है—
आप हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और सफल रहें।

विदाई सिर्फ एक पड़ाव है, अंत नहीं,
आपकी यात्रा अभी बाकी है।
जहाँ भी जाएँ, अपनी पहचान बनाते रहें,
और हमें हमेशा अपना समझते रहें।

आपके योगदान को हमारा सलाम,
आपके नेतृत्व को हमारा प्रणाम।
दिल से बस इतना कहना है—

आप यहाँ से दूर जरूर होंगे,
पर हमारी यादों से कभी दूर नहीं होंगे।
आपका साथ, आपकी सीख, आपकी मुस्कान—
हमेशा याद रहेगी…
और सच कहें तो,
“सब याद रखा जायेगा।”
🙏🌹


आपका, 

मेरा नज़रिया

हाँ तुम ही हो अंश हमारे...

अंश… हाँ, तुम ही हो अंश हमारे , जब तुम्हारे पापा का पहला स्पर्श मुझसे ही हुआ था, और तुम्हें भी सबसे पहले मैंने ही देखा था। वो मंगलवार क...