मेरी हदें...

कोई मेरे हदें बता दे..
कहाँ तक जाना है मुझे ,
ये जता दे,
मै तो मसाफ़िर हूँ,
चलना मेरी आदत है ,
हसरतों की लिस्ट ज़रा लंबी है ,
एक -एक कर पाने की ,
ख्वाईश रखता हूँ,
करता रहुँगा कोशिशें लगातार,
जब तक ना कोई मेरे हदें बता दे,
एक छलाँग मारना है मुझे ,
बस सही मौके की तलाश है ,
हमे दिखानी है दुनिया को ,
आखिर मेरी हदें क्या है .....
छू  लेता आसमां को ,
गर कुछ मज़बूरियाँ ना होती ,
इरादे नेक रखता हूँ,
कही ये मेरी कमज़ोरी तो नही ?
ख़ुदा के घर में देर है ,
अंधेर नहीं  ,
ऐसा लोग कहते है ,
कही ये देरी,
मेरे सब्र की इम्तहा तो नहीं ?





आपका ,
meranazriya.blogspot.com 
meranazriyablogspotcom.wordpress.com 





No comments:

Post a Comment

सब़र..

सब़र..  रख सब़र, हर मुश्किल छोड़ेगी अपना असर , बस मेहनत को बना अपना हुनर । ग़म ना कर, जारी रख अपना सफ़र , आज नहीं तो कल मिलेगी मंज़िल क...