क्यों उन्हे दर्द नही होता
क्यों उन्हे दर्द नही होता ,
हैवानियत की हदें लांघ जाते है,
वो वहशी लोग ,
सब कुछ भूलाकर ,
शैतान बन जाते है वो ,
कभी निर्भया तो कभी प्रद्युम्न ,
के रुप में शिकार हो रही है जान,
शर्म से झुक जाती है इंसानियत,
किसी ना किसी रुप में आते है ये शैतान,
आखिर क्यों उन्हे दर्द नही होता,
वो हमारे और आपके बिच के होते है ,
उन्हे पहचानना है मुश्किल ,
पर ऐसे कब तक गँवाते रहेंगे जान?
चुप रहकर सोया तो नही जा सकता ,
आज उनके साथ , तो कल आप के साथ भी हो सकता ,
आखिर क्यों उन्हे दर्द नही होता .
आपका,
मेरा नज़रीया
कोई तो आयेगा खेवनहार
जब समन्दर ने नदी से पुछा ,
तू इतनी गंदी कैसे हो गयी,
नदी ने मर्मस्पर्शी जवाब दिया ,
आज मै बहुत दुखी हूँ,
क्योंकि मै आज माँ (गंगा)
के घर से नहा के आ रही हूँ,
मै पहले ऐसी नही थी,
आज मुझे अपनी जल से ,
नहाने का जी नही करता ,
आज मेरी माँ (गंगा) ,
कितनी बदनसीब हो गयी है ,
खुद के गंध से बिलबीला रही है ,
कोई तो आयेगा खेवनहार,
जो मुझे निर्मल जल से नहला देगा,
मै भी साफ़ हो जाऊ,
और उसे मीठा जल मिले,
सबके गले को तर कर दूँ,
ना रहे कोई प्यासा यहाँ ,
राजनीति तो खूब होती है ,
मेरे उपर , ऐसा लगता है
इस बार मै जी भर के नहा लूँगी ,
पर काश ऐसा होता नही , फ़िर वही
कश्मे वादे और कानून ,
राजनीति जीत जाती है ,
और मै हार जाती हूँ,
© मेरा नज़रिया
हाँ तुम ही हो अंश हमारे...
अंश… हाँ, तुम ही हो अंश हमारे , जब तुम्हारे पापा का पहला स्पर्श मुझसे ही हुआ था, और तुम्हें भी सबसे पहले मैंने ही देखा था। वो मंगलवार क...
-
अकालमृत्यु : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड हृदय विदारक, कलेजे को चिर देने वाली घटना, १५ मासूम बच्चों की दर्दनाक अकाल मौत, कैसे कहे, किससे शेयर करें...
-
मेरी बेटियाँ ही ,मेरी जान है जब वो हँसती हैं ,तो ऐसा लगता है जैसे जहाँ मिल गया , जब वो रोती है तो लगता है कि सब कुछ खो गया, जब वो जिद क...
-
वो आंखें... वो आंखों में, चित्कार है कसक है, घर छुटने का ग़म है पराया होने का मरम है डर भी है, खौफ भी है वापस ना आने का दर्द है अपनों से ...

