"पर्सेप्शन (छवि)" बनाने की राजनीति

"पर्सेप्शन (छवि)" बनाने की राजनीति


       आजकल गजब का एक दौर चला हुआ सोशल मिडिया पर 'पर्सेप्शन' बनाने का. ये केवल भारतीय राजनीति मे ही नही बल्कि कोर्परेट जगत मे भी यही हाल है . आप यदि किसी को लाइक नही करते हो तो उसके खिलाफ़ घटिया मार्केटिंग करे, नकारात्मक बाते करे, किसी नये आदमी से और ज्यादा नकरात्मक बाते करे जिससे की उसका नज़रीया उस व्यक्ति के खिलाफ़ शुरू से ही शुरू हो जाये. ये कुछ हद तक कारगर होता है ,लेकिन लंबी अवधी के लिये ये ज्यादा कारगर नही है .
       मोदी का सत्ता मे आना उनकी अपनी मेहनत, गुजरात मे किये गये उनके विकास के कार्य,उनका व्यक्तित्व और सोशल मिडिया पर जबर्दस्त "पाजिटिव पर्सेप्शन" की उपस्थिति ने लोगो के बीच एक ऐसा माहौल बनाया कि यही वो शक्स है जो देश को बदलने का माद्दा रखता है. "पर्सेप्शन" का असर इस कदर हावी हुआ कि सुदुर गाव मे रहने वाला एक छोटा बच्चा भी "अबकी बार मोदी सरकार" का नारा लगाते हुए खेलता था.आज वो देश के प्रधामन्त्री है और अपनी छवि के मुताबिक आज वो विकास के कार्य मे लगे हुए है . ये सकरात्म्क 'पर्सेप्शन' का नतीजा है .
          नकारात्म्क पर्सेप्शन का असर ये होता है कि आज काँग्रेस के एक युवा नेता को 'पप्पू', दिल्ही मे 'खुजली' जैसे नामो की खूब चर्चा होती है . 
          काफ़ी हद तक पर्सेप्शन आदमी के अपने कार्यो से बनती है जो अमिट होता है . कुछ हद तक उसे बार-बार बोलकर मेनिपुलेट किया जा सकता है लेकिन वो क्षणिक होता है. 
           'पर्सेप्शन' बनाना कुछ हद तक सही भी है कुछ हद तक गलत.यदि पर्सेप्शन द्वेष की भावना से बनाया जाये तो वो गलत है और यदि देशहित या समाज हित मे हो तो वो सही.
            जो व्यक्ति पोपुलर होता है वो अच्छा और सच्चा होता है ये 'पर्सेप्शन' बनाया जाता है . ये जरुरी नही की जो पोपुलर हो वो सच्चा और अच्छा भी हो , ये उस व्यक्ति की कार्यशैली ऐसी है की वो हर स्थिति मे दूसरो को संतुष्ट कर पाता है.
            एक उदाहरण याद आ रहा है,एक क्लास मे कोई बच्चा पढने मे बहुत तेज़ होता है ,और कोई बच्चा बोलने मे .परीक्षा मे टोप, पढने वाला बच्चा करता है जबकि स्कूल के फंक्शन मे बेस्ट पर्फोर्मर का अवार्ड बोलने वाले बच्चे को मिलता है . बोलने वाला बच्चा ज्यादा 'पोपुलर' होता है , इसका मतलब कत्तई ये नही है की वो जानकार है लेकिन "पर्सेप्शन" ये बनता है कि वो सब जानता है जबकि सच्चाई कुछ और होती है. कौन सही है और कौन गलत ये फ़ैसला आप करिये ,लेकिन दोनो तरह के लोग समाज मे होते है ये सच्चाई है.
            Moral of the story ये है कि आप जो हो वही दिखो , अपने आप को दूसरो के नकारात्म्क 'पर्सेप्शन' के आधार पे ना बदलो .

आपका,
meranazriya.blogspot.com

ग़लत है तो बोले

आँखे बंदकर सरकार  के नीतियों का समर्थन करना
सरकार के विरोध की ही श्रेणी में आयेगा।

आँखे खोलकर ग़लत को ग़लत कहना भी
सरकार का दूरगामी समर्थन ही है।



आपका,

meranazriya.blogspot.com

हाँ मै कन्फ्यूज हो गया हू

हाँ मै कन्फ्यूज हो गया हू :
1) पिछले डेढ महीने से घंटो लाइन मे लगकर
2) अपनी बेटियो की शादी मे पैसो  के लिये दर- दर भटकर
3) लाइन मे लोगो को मरते हुए देखकर
4) बैंको मे घटते हुए ब्याज दर देखकर
5) नए नोटो की इतनी भारी मात्रा मे बरामदगी देखकर
6) अपने घर और गाडी का प्रिमियम कम ना होते हुए देखकर
7) अपनी गाढी कमाई PF पर ब्याज कम होते हुए देखकर
8) किसानो की मेहनत से उगाई गई सब्जियो का बहुत कम मूल्य देकर
9) कैशलेश लेन-देन मे ज्यादा पैसा देकर
10) कम होते हुए रोज़गार देखकर
11) राजनीतिक दलो को राहत (चंदे को लेकर)सुनकर
12) 50-50% काला धन की घोषणा सुनकर

## मै मोदी जी के नियत मे कोई शक नही करता और उनके हर निर्णय के साथ हू .लेकिन मेरे ये कुछ सवाल जिसका उत्तर ढूढ रहा हू .
नोटबंदी से राष्ट्र, सरकारी खजाने को बहुत फ़ायदा हुआ इसमे कोई शक नही .
मेरा सवाल आपको 'as a idivisual' Specific 'X' को क्या फ़ायदा हुआ ये जानना था , देश और राष्ट्र को छोड दिजिये.

मै ये जानता हू की आजकल सवाल उठाना किसी 'राष्ट्रद्रोह' से कम , मैने ये रिस्क लिया है .


एक सवाल

मैं एक मोदी समर्थक हूं। नोटबंदी के लगभग डेढ़ महीने बाद मैं ये नहीं समझ पा रहा हू कि इससे आम आदमी को क्या फायदा हुआ है या होने वाला है। आपको क्या लगता है ?



 आपका ,
meranazriya.blogspot.com
                               

मोदी के खिलाफ़ बदलता हुआ माहौल

##मोदी के खिलाफ़ बदलता हुआ माहौल##

8th Nov को नोटबंदी की  घोषणा बाद जो उत्साह लोगो मे दिखा, आज 45वे दिन वो उत्साह  ठोडा ठंडा होते हुए दिखने लगा है . बैंको मे रोजना बदलते हुए नियम, ATM मे रुपयो की कमी,लंबी लंबी लाइन का कम ना होना और हर दिन नये नोटो की बरामदगी से लोगो का धैर्य जवाब दे रहा है . ऐसे देश की 70-80% आम जनता अपने आपको को ठगा हुआ महसूस कर रही है . अब ये तय है की 30 Dec'16 के बाद भी हालत मे सुधार की गुंजाइस कम ही है , धीरे -धीरे हालात सामान्य होंगे.
मोदी विरोधीयो के लिये ये सबसे उपयुक्त समय है , अपनी राजनीति गर्माने का ,और वो पुरी ईमानदारी से अपना काम कर रहे है .
ऐसे मे मोदी सरकार को क्या करना चाहिये ? क्या सरकार की ये जिम्मेदारी नही है की लोगो के मन मे बैठ रहे इन नकरात्म्क छवि को दुर किया जाये? बहुत जरूरी है . यदि ऐसा नही किया गया तो जिस महान कार्य के लिये मोदी सरकार ने ये कठिन निर्णय लिया है वो पुरा करने के लिये ये सरकार सत्ता मे ना होगी और ऐसा देश के लिये ठिक नही होगा .
हमे देश उन करोडो लोगो का धन्यवाद देना होगा जो इतनी परेशानियो के बाद भी ये कहते हुए सुने जाते है कि "सरकार ने जो किया वो ठिक है , हम सरकार के साथ है ". ये भरोशा है उन करोडो लोगो की और ये भरोशा टूटनी नही चाहिये.
सरकार आम लोगो के हित मे काम कर रही है ये सिर्फ बोलने से काम नही चलेगा धरातल पर ये देखना होगा की क्या वाकई ऐसा है . सरकार के कुछ ऐसे निर्णय लिये है जो ठिक नही है :-
1) संसाधन के इंतज़ाम किये बिना कैशलेश एकोनोमी की तरफ़ बढना
2) बिना पर्याप्त कैश के नोटबंदी लागू करना
3) बैंको पर पुरी तरह भरोशा करना (की ये पुरी तरह से ईमानदार है )
4) 50-50% काला धन को सफ़ेद करना
5) किसानो के कर्ज माफ़ी के बजाये उद्योगघरानो के कर्ज माफ़ करना
6) अद्योगिक घरानो को ज्यादा सहुलियत देना , ये चेक किये बिना की इससे कितने रोज़गार बढे है
7) सरकारी नौकरियो  मे ठेकेदारी प्रथा की शुरूवात करना
8) बैंको मे FD पर ब्याज दरो को कम करना
9) टैक्स paiyer की गाढी कमाई PF पर ब्याज दरो मे कमी करना
10) अतिपिछडे क्षेत्रो की अनदेखी करना (जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र, north east इत्यादि)

आज का दौर TV डिबेट और सोशल networking का दौर है . आज हम अपना point of view इन्ही से बनाते. हमे सही मायने मे कुछ भी पता नही होता. हम मार्केट मे पर्सेप्शन के आधार पर अपना विचार रखते है. क्या ये ठिक है जो मिडिया दिल्ली से दुर जाती नही है और वो भी कुछ धडो मे बट गयी हो , उसके आधार पर हम अपनी सोच बनाये? सरकार को ऐसा मेकनिज्म ढूढना होगा जो उसकी नितियो को जमीनी स्तर पे ले जाये और आम जनता को ये भरोशा दिलाए की सरकार ने जो कार्य किये है वो उनकी भलाई के लिये है .

आपका,
meranazriya.blogspot.com

एक सवाल मोदी जी से..

एक सवाल


एक सवाल मोदी जी से,
आम आदमी को क्या मिला नोटबंदी से??
जवाब देकर जनता को संतुष्ट करना होगा .नही तो UP चुनाव आप हार रहे हो .
ये हमारी भविष्यवाडी है .
फाइनेन्स के जानकार और बुद्धजीवि वर्ग तो समझ रहे है ,इसका फ़ायदा .
विपक्षी दल आम लोगो की परेशनियो को भुनाने मे लगी है , हो सकता है इसमे वो कामयाब भी हो जाये.
सरकार को उनसे आगे निकल कर उनका मूह बंद करना होगा ,अपने ज़ोरदार एक्शन प्लान से.

Yours,
meranazriya.blogspot.com

"मेरा देश बदल रहा है "

मित्रो धैर्य रखे , जितना हम सोच रहे है उससे कही ज्यादा  बहुत बडा निर्यण है.
"मेरा देश बदल रहा है "  हम इस बदलाव के भागी बने ,इस दिशा मे काम करे.

विरोधी हमेशा रहे है , और आज भी है .इससे चिंतित होने के जरुरत नही है . यदि आज हम प्रधानमंत्री जी का साथ नही देते है ,तो हम अगली जेनरेशन हमे माफ़ नही करेगी .
इसी सकारात्मक सोच के साथ हमारा भविश्य उज्ज्वल होगा. साथ बनाये रखे.

एक व्यक्ति 350 सांसदों को
लेकर आपके सामने आँशु बहाकर समर्थन माँग रहा और किस बात के लिये कालाधन खत्म करने के लिये ??
विश्व की तमाम राजधानी मे जाकर भारतवंशियों से सहायता माँग रहा??
20 घँटे काम कर रहा , होली , दीपावली , ईद सैनिकों के बीच मना रहा हैं ,
3 सालो से हर रविवार आपकी छोटी - छोटी बातो पर बात कर रहा हैं".
जिसकी माँ 8×10 कमरे और भाई किराना की दुकान चलता हो ,
क्या चाहते हैं आप??
किस पैगम्बर की तलाश है??

एक बात जान लीजिये यदि मोदी आंतकवाद ,
काला धन , भरष्टाचार नही खत्म कर पाये तो
कोई  माई का लाल कर भी नही पायेगा , वहीँ जंतर मन्तर पर कैंडिल लेके चक्कर काटोगे ,,



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे जीवट वाले व्यक्ति ने जिस अंदाज़ में सार्वजनिक मंच से कहा है....*
कि "*ये लोग मुझे ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे..."*
इससे यह स्पष्ट हो गया है कि स्थिति बहुत भयंकर और असहनीय रूप ले चुकी है..

एक अकेला व्यक्ति 125 करोड़ हिंदुस्तानियों के हिस्से का ज़हर "नीलकण्ठ" महादेव बनकर पी रहा है...
.
एक अकेला व्यक्ति देश के अंदर मौजूद सारे राक्षसों के साथ-साथ अनगिनत विदेशी दुश्मनों (पाकिस्तान सरकार, पाकिस्तान की सेना, आई एस आई, दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद, चीन......) के निशाने पर है......
क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी अकेले आदमी ने इतने सारे दुश्मनों की एक साथ नींद हराम कर दी है...

ये अच्छाई और बुराई का महासंग्राम है, हमको तैयार रहना है और अपने प्रधान मंत्री का साथ देना है, क्योंकि अगर इन सभी राक्षसों ने प्रधान मंत्री को अगर अपने चक्रव्यूह में फंसा लिया तो फिर सदियों तक कोई दूसरा ऐसा नेता पैदा नहीं होगा...

मैं हमारे प्रधानमंत्रीजी के साथ हूँ, क्या आप हो ?

Yours,
meranazriya.blogspot.com

हाँ तुम ही हो अंश हमारे...

अंश… हाँ, तुम ही हो अंश हमारे , जब तुम्हारे पापा का पहला स्पर्श मुझसे ही हुआ था, और तुम्हें भी सबसे पहले मैंने ही देखा था। वो मंगलवार क...